फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बीच बनी सड़क पर तारकोल डालने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के साथ लगते गांव सजवाल के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से उनके गांव के बीच बने मार्ग पर तारकोल डालने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विभाग ने उनके गांव के बीच से निकलने वाले करीब चार सौ मीटर मार्ग पर अभी तक तारकोल नहीं डाली है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश में तो मुश्किलें और ज्यादा बढ़ जाती हैं, जिससे दुर्घटना होने का डर बना रहता है। स्थानीय निवासी बलवान सिंह ने कहा कि उनके गांव पहुंचने वाला लिंक मार्ग पर विभाग ने करीब दो साल पहले तारकोल डाला था, लेकिन गांव के पास पहुंचते ही उन्होंने करीब चार सौ मीटर मार्ग पर तारकोल नहीं डाला था। इतना समय गुजर जाने के बाद भी विभाग सोया हुआ है। कच्चा मार्ग होने से हमेशा अनहोनी होने का डर बना रहता है। उन्होंने विभाग से बचे मार्ग पर जल्द से जल्द तारकोल डालने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें