सीमावर्ती गांव मरहाजपूर में सड़क निर्माण न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
रामगढ़। सीमावर्ती गांव मरहाजपुर से छोनी तक तीन किलोमीटर सड़क की हालत बहुत खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है। पंच दरबारी लाल, तारा सिंह, प्रकाश चंद्र, मदन लाल, बाबा, लंबरदार, राज कुमार, कीमती सिंह, गोपाल सिंह, देस सिंह, बचन लाल, प्रेम लाल ने कहा कि हमें और बच्चों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बच्चे जब सुबह स्कूल जाते हैं तो कपड़े खराब हो जाते हैं। सड़क पर गड्ढों में पानी भरा है। संवाद