मीरां साहिब में सरपंच सड़क निर्माण शुरू कराते हुए।
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब के अधीन पंचायत अपर बन सुल्तान के सरपंच देवराज की देखरेख में मीरां साहब से मरालिया डाक बंगले तक सड़क को पक्का कराने का कार्य आरंभ कराया गया। सरपंच ने कहा कि वर्षों से लोगों की इस सड़क की हालत में सुधार करने की मांग थी, जिसे आज पूरा किया गया है। सांसद जुगल किशोर शर्मा द्वारा क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की लागत से सड़क को पक्का कराए जाने का यह वादा पूरा करने पर आभार जताया। इस मौके पर हरभजन सिंह पम्मी, पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत, महामंत्री आकाश चोपड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद