नौशेरा। नोनयाल से वाया दर्शन नगर जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। सरदार पंचायत लोअर नोनयाल निवासी कंवलजीत सिंह, पंच सोनू कुमार, सोनू रैना, हरजीत आदि ने बताया कि इस जर्जर सड़क के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने पर भी ध्यान नहीं दिया गया। जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराकर तारकोल न डाली गई तो प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो