फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू -श्रीनगर हाईवे पर 12 घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन

विज्ञापन
रामबन के मेहाड़ में पहाड़ से पत्थर गिरने पर हाईवे बंद होने के बाद उधमपुर में रोके गए वाहन। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थर गिरने से करीब 12 घंटे यातायात बंद रहा। इस दौरान सैैकड़ों वाहन हाईवे पर फंसे रहे। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे राजमार्ग निर्माण में लगी कंपनियों ने रास्ता साफ कर यातायात बहाल कराया। यातायात शुरू होते ही सबसे पहले छोटे वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की ओर रवाना किया गया। ट्रकों को देर शाम तक आगे बढ़ने की इजाजत नहीं मिली थी। इस दौरान रामबन के उपायुक्त, एसएसपी सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को लगातार चौथे दिन आवाजाही प्रभावित रही। तड़के तीन बजे राजमार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया इसी दौरान सुबह करीब छह बजे मेहाड़ व कैफेटेरिया मोड़ में पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। इससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गईं। पत्थर गिरने का सिलसिला थमने पर फोनलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
उधमपुर में दोपहर तक सैकड़ों वाहन जखैनी, रठियान, बट्टबलालियां, मांड, गरनई, टिकरी, आदि स्थानों पर रोक दिए गए। वहीं, रामबन में हाईवे को खुलवाने के कार्य की निगरानी के लिए उपायुक्त रामबन नुसरत इस्लाम, एसएसपी मोहिता शर्मा और यातायात पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

--------
सेब लदे ट्रकों को प्राथमिकता पर निकाला
इसके बाद रामबन से डिगडोल तक फंसे सेब से भरे ट्रकों को जम्मू की ओर रवाना किया। ट्रकों की रवानगी होते ही जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस को जाम को खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधमपुर में रोके गए छोटे यात्री वाहनों को शाम चार बजे के बाद ही घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी गई। जबकि, ट्रकों को घाटी जाने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें