चमारकी से लेकर सेड तक की सड़क पर तारकोल बिछा कर पक्का किया गया
ज्यौड़ियां। विधानसभा क्षेत्र छंब की पंचायत सेड मुख्यालय से गांव चमारकी तक तारकोल बिछाने का काम रविवार को शुरू कराया गया। इस मौके पर डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सड़क निर्माण पर 1.03 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़क रजवाल से सेड गुलाबा, डोरी, डगेर आदि गांवों को जोड़ती है। इस मौके पर डीडीसी सदस्य भूषण बराल, जगननाथ, गोविंद राम, सुरेश कुमार, दर्शन सिंह, जनक राज वर्मा उपस्थित रहे। संवाद