बिश्नाह। जिंदर खुर्द इलाके में रिंग रोड पर सोमवार दोपहर विजयपुर से मीरां साहिब जा रहा कैंटर खड़े ट्राले के साथ टकरा गया। ट्रॉले में बैरिकेड लोड थे जिनको रिंग रोड पर लगाया जाना है। हादसे में कैंटर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक कृष्ण कुमार (42) हरियाणा घायल हुए हैं। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें वाहन से निकलकर बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कृष्ण कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। संवाद