बिश्नाह। चकड़ा गांव में शनिवार शाम कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक मनोज कुमार (32) निवासी खैरी कोठे और उनका भांजा सचित्र कुमार (9) पुत्र अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों ने बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बिश्नाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद