फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रेफ की गाड़ी के साथ टकराया ई-रिक्शा, पांच यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी-बुद्धल मार्ग पर हुब्बी इलाके में बुधवार शाम सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार एक ई-रिक्शा ग्रेफ की गाड़ी से टकरा गया। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कोटरंका सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। घायलों में मोहम्मद उमर (40), नसीम अख्तर पत्नी मोहम्मद अय्यूब, मिसरी खान, मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद यासिर सभी निवासी कंडी के रूप में हुई है। नसीम अख्तर की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें