बिश्नाह। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच रिंग रोड पर खड़े एक ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान राहुल कुमार निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक ने बयान दिए हैं कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था और वह मोबाइल पर बात कर रहा था। संवाद