संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे के चौहला मोड़ पर शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक घायल हो गया। घायल की पहचान सब इंस्पेक्टर यशपाल पुत्र शाम लाल निवासी खौड़ के रूप में हुई है। यशपाल आरएस पुरा पुलिस थाने में तैनात हैं। चौहाला मोड़ के पास स्कूटी पर जाते हुए सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां प्रथामिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।