कोट भलवाल। जम्मू जिले के मथवार ब्लॉक में बाबा बल्लो जी देवस्थान के पास सुबह तड़के सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के मुताबिक कटड़ा से माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे युवकों की बोलेनो खाई में जा गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन घरोटा की टीम मौके पर पहुंची, गाड़ी कई फीट गहरी खाई में गिरी थी जिस कारण घायलों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को तुरंत जीएमसी जम्मू भेज दिया, जहां उनका इलाज जारी है। इस संबंध में घरोटा थाने में एफआईआर 4/2024 धारा 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान तहसील भलवाल के गलाली गांव निवासी अमन शर्मा पुत्र अश्वनी कुमार शर्मा के रूप में हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
कार हादसे में व्यक्ति की मौत, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। घरोटा के मथवार में रविवार सुबह कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कार (जेके01एबी 0461) नगरोटा से मथवार की ओर आ रही थी जब मथवार में काली माता मंदिर के पास पहुंची तो सड़क पर फिसल गई। इस कारण अमन शर्मा (22) पुत्र अश्विनी कुमार निवासी गलाली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोगों को गहरी चोटें आईं। घायल व्यक्तियों को इलाज के जीएमसी जाया गया। एसएचओ घरोटा जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।