अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के रिहाढ़ी क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। स्कूटी पर जाते वक्त एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। अश्विनी ठाकुर मूल रूप से भद्रवाह के भटोली गांव का रहने वाला था, जो इस समय जम्मू के पलोड़ा में किराए के कमरे में रह रहा था और नौकरी की तलाश कर रहा था। मंगलवार सुबह किसी काम से रिहाड़ी की तरफ आया था। वह स्कूटी (जेके02सीए9469) से जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद करीब 15 मिनट तक युवक घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़ा रहा। किसी ने उसे उठाकर अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि जब अस्पताल ले जाया गया, तो कुछ ही देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अश्विनी नौकरी की तलाश में जम्मू आया हुुआ था।