जम्मू। आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर कुल्लियां में मिनी बस (मेटाडोर) के टायर के नीचे आने के कारण तीन साल की बच्ची की मंगलवार को मौत हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने मेटाडोर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके लिए विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ बबली निवासी सिंबल कैंप के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी चालक से पूछताछ चल रही है। ब्यूरो