नरवाल-सिद्दड़ा हाईवे पर स्विफट कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसी बीच पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे कार से टकरा गया। इसके बाद एक और कार आई, जिसके चालक ने फॉर्च्यूनर को चपेट में ले लिया। यही नहीं, अन्य कार भी हादसे की जद में आ गई।
जम्मू शहर में रविवार को रफ्तार का कहर देखने के लिए मिला। एक के बाद एक चार कारें आपस में टकरा गईं। हालांकि अभी धुंध का मौसम नहीं है, फिर भी एक साथ कारों का टकराना वाहन चालकों की ड्राइविंग पर सवाल खड़े करता है। घटनास्थल पर लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार सवारों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमसी में पहुंचाया जहां सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, दोपहर ढाई बजे के करीब नरवाल-सिद्दड़ा हाईवे पर स्विफट कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसी बीच पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे कार से टकरा गया। इसके बाद एक और कार आई, जिसके चालक ने फॉर्च्यूनर को चपेट में ले लिया। यही नहीं, अन्य कार भी हादसे की जद में आ गई।
इस कारण तीन लोग घायल हो गए। चारों कारों की टक्कर से हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक लेन पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने कार सवारों को बाहर निकाला और नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को जीएमसी में एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
एयरबैग तक फट गए
हादसा इतना भीषण था कि सभी कारों के एयरबैग तक फट गए। पुलिस के अनुसार नरवाल से नगरोटा की तरफ जा रहीं चार कारें कुछ सेकंड में पीछे से टकरा गईं। स्विफट डिजायर (जेके02डीजी4964) की अचानक ब्रेक लगते ही फॉर्च्यूनर (जेके02डीजी9695) पीछे से भिड़ गई, साथ ही दो अन्य कारें टकरा गईं। सबसे ज्यादा नुकसान स्विफ्ट डिजायर और फॉर्च्यूनर को हुआ है। दोनों के परखच्चे तक उड़ गए। सिद्दड़ा पुलिस चौकी की टीम ने आईपीसी की धारा 279 और 335 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी अरुण शर्मा ने कहा कि सभी घायलों की हालत ठीक है। हादसे का कारण काराें के बीच दूरी कम थी, जिस कारण टक्कर हुई। बता दें 13 नवंबर की रात को भी सिद्दड़ा हाईवे पर कार और टाटा मोबाइल की टक्कर हुई थी जिसमें एक की मौत छह लोग घायल हो गए थे।