फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मानु के पास गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी पलटी, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले-सड़क के गड्ढे बन रहे हादसों का कारण, प्रशासन गंभीर नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महानपुर। उपमंडल महानपुर-धार सड़क पर मानु के पास गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी पलट गई है। लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक गाड़ी नंबर (पीबी 11 डीई 8622) में गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था। मानु के पास गाड़ी पलट गई। आसपास के लोगों ने चालक को सही सलामत बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि सड़क के बीचों बीच बने गड्ढे के कारण हादसे होते हैं। कई बार चालक गड्ढे होने के चलते गाड़ी से संतुलन खो बैठते हैं। कई बार प्रशासन से इसे लेकर बताया जा चुका है, लेकिन कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया है। लोगों ने फिर प्रशासन से मांग की कि जल्द गड्ढों को ठीक करवाया जाए ताकि हादसों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें