जम्मू। बिक्रम चौक के पास रविवार को एक कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। एक ई-स्कूटी व दो कारें क्षतिग्रस्त हुुईं हैं। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। नेहरू मार्केट पुलिस चौकी में घटना की जानकारी दे गई है। क्षतिग्रस्त वाहनों में एक कार पंजाब नंबर की है। कार सवार जम्मू में एक रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। अतुल डोगरा ने बताया कि क्षतिग्रस्त गाड़ियों में से एक गाड़ी उनके रिश्तेदार रजत की है। अमर सिंह क्लब में सालगिरह का कार्यक्रम चल रहा था। शाम करीब 4.30 बजे जब कार्यक्रम खत्म हुआ और घर जाने के लिए बाहर निकले तो लोगों की भीड़ थी। पास जाकर देखा तो गाड़ी पूरी तरह से टूटी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब क्लब से हादसे का सीसीटीवी फुटेज मांगा गया तो क्लब ने टाल दिया। हादसे के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई। नेहरू मार्केट चौकी प्रभारी के अनुसार लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मामले की जांच की जा कही है। संवाद