त्रिकुटा नगर में भी सड़क पर पलटी स्कॉर्पियो स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
जम्मू। त्रिकुटा नगर इलाके में रविवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे बजे इनोवा कार और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का कारण स्कॉर्पियो का गलत दिशा में आना बताया जा रहा है। घटनास्थल पर ट्रैफिक सिग्नल लगा हुआ था। इसी दौरान दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और उनमें जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। देर रात तक घायलों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ब्यूरो