फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 06 Nov 2019 02:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से सटे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक कार और ट्रॉलर में भीषण भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं।
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। 

इस हादसे में घायल दो बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि गाड़ी लद्दाख की थी और उसमे सवार लोग भी वहीं के स्थानीय थे। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें