फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: डोडा और राजोरी में सड़क हादसे, युवती समेत ट्रैक्टर चालक की मौत, दोनों शव परिजनों को सौंपे

Sat, 29 Oct 2022 06:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,राजोरी/डोडा

सार

राजोरी और डोडा में शनिवार को दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
राजोरी में गिरा टैक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के राजोरी और डोडा जिले में अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए है। डोडा पुलिस ने बताया कि एक वाहन ग्रिड स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इससे उसमें सवार दो लोग जख्मी हो गए। उनकी पहचान सुमेरा बेगम पत्नी एजाज अहमद और साइमा बानो पुत्र शेर मोहम्मद के तौर पर हुई।

विज्ञापन


दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने साइमा बानो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। उधर जम्मू राजोरी हाईवे पर दलोगड़ा क्षेत्र में ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। इसमें चालक की मौत हो गई।

बताया जाता है कि नौशेरा के अंदानी निवासी ट्रैक्टर चालक सूरज प्रकाश राजोरी से ट्रैक्टर लेकर नौशेरा जा रहा था। दलोगड़ा क्षेत्र में अचानक ट्रैक्टर सड़क से फिसल कर खाई में जा गिरा। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से चालक को खाई से निकालकर जीएमसी राजोरी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें