बिश्नाह। पल्ली मोड़ में बाड़ी ब्राह्मणा से बिश्नाह की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गुज्जर समुदाय के आठ मवेशियों को रौंद दिया। हादसे में तीन भैंसों और दो भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। दो भैंसे और एक भेड़ गंभीर रूप से घायल हुई है। मवेशियों के मालिकों ट्रक को रोक कर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, ट्रक सवार एक अन्य लोग भागने में कामयाब रहा। मवेशियों के मालिक जाकिर हुसैन और सलाम दीन ने बताया कि वह बिश्नाह के लसवाड़ा से पशुओं लेकर बड़ी ब्राह्मणा के दसाल जा रहे थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने जानवरों को टक्कर मार दी। पांच मवेशियों की मौत हो गई है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने सहित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद