सड़क दुर्घटना में हेड कांस्टेबल की मौत
बड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर अड्डा पर वीरवार को सड़क दुर्घटना में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जाता है कि विनोद कुमार जो आईआरपी 17 बटालियन में थे। स्कूटी (जेके 11बी 2306) से बाड़ी ब्राह्मणा की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक सरोर अड्डा के पास ट्रक (जेके 13एफ 3191) की चपेट में आ गए। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने उन्हें जीएमसी जम्मू में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा एक अन्य दुर्घटना में मृत पुलिस कर्मी की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।