सांबा। सांबा-मानसर हाईवे पर नड क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान रेखा देवी (23) पत्नी कृपाल सिंह निवासी बदनाई (सांबा) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर बाद बदनाई से नड की ओर पति के साथ बाइक पर आ रही महिला का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया, जिस कारण वह मार्ग पर गिर गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।