फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिलावर-धार मार्ग पर धर्मकोट में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। महिला की पहचान शकुंतला देवी (48) पत्नी विजय कुमार निवासी धर्मकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे के करीब बिलावर-धार मार्ग पर धर्मकोट में सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। वहीं, मौके का फायदा उठा कर वाहन चालक फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें