फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चेन्नई में 61वीं राष्ट्रीय रोलिंग चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे रियांश

Sun, 19 Nov 2023 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू के रियांश महाजन का चयन दिसंबर माह में चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रियांश 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने 13 से 17 नवंबर तक जम्मू के एमए स्टेडियम में केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न जिलों के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। 5 से 7 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए कुल तीन रिंक रेस आयोजित की गईं, जिसमें रियांश महाजन ने बेहतर प्रदर्शन किया और तीनों श्रेणियों में पदक जीते। शीर्ष तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इससे पूर्व 5 नवंबर को रियांश ने जम्मू में आयोजित जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता था। रियांश महाजन दिल्ली पब्लिक स्कूल का छात्र है। कोच सुरेश कुमार की देखरेख में स्केटिंग सीख रहा है। 61वीं राष्ट्रीय रोलिंग स्केटिंग चैंपियनशिप 15 से 25 दिसंबर तक चेन्नई में आयोजित होने वाली है। इसमें देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें