संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौडि़यां। खौड़ के गांव बरडोह के लोगों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय बरडोह में ग्रामीण विकास विभाग के ब्लॉक सामोआ के खिलाफ रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके गांव के श्मशान घाट की मरम्मत के लिए सांसद जुगल किशोर शर्मा ने वर्श 2019 में एमपीलैड के तहत पांच लाख रुपये फंड्स दिया था, जिसे विभाग की तरफ से पांच साल बीत जाने के बाद भी खर्च नहीं किया गया है।
सरपंच मगों देवी ने बताया कि सांसद ने पांच लाख रुपये श्मशान घाट की मरम्मत के लिए फंड उपलब्ध कराया। इस विषय में हम लोग कई बार ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय सामोआ के चक्कर काट चुके हैं। इसके बावजूद कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। वहीं गांव बरडोह निवासी व भाजपा जिला सचिव सुरेश शर्मा, पंच रवि कुमार, पंच संजीव कुमार, पंच लीला देवी ने बताया कि सांसद द्वारा दिए गए फंड खर्च कर श्मशान घाट की मरम्मत की जाए, नहीं तो हम लोग खौड़ मुख्यालय में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, और प्रशासन से मांग करेंगे कि जिनकी लापरवाही के चलते आज तक श्मशान घाट का काम पूरा नहीं हो पाया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मुझे यहां नियुक्त हुए अभी दो तीन दिन ही हुए हैं, हम देखेंगे कि अगर पांच लाख रुपये फंड जारी किया गया है तो जल्द श्मशान घाट की मरम्मत कमाई जाएगी।
-अवीलाश, ब्लॉक विकास विभाग अधिकारी