फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राइट टू फाइट चैंपियन - खिलाड़ियों ने जीते 14 स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जापान शोटोकन कराटे-डो कन्निनजुकु संगठन (जेएसकेकेओ) जेएंडके की ओर से आयोजित दो दिवसीय राइट टू फाइट चैंपियन ट्रॉफी रविवार को भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई। विभिन्न आयुवर्गों में प्रियांशी महाजन, प्रण्या परगाल, प्रत्यूष परगाल, आरव शर्मा, अथर्व शर्मा, कृषिव महाजन, कामाक्षी वर्मा, आदेश, कात्यानी, शिवांश खजूरिया, अक्षित मेहरा, मेहनूर अमीन, हिबा आबिद, अफहार मुदासिर ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अथर्व शर्मा और भव्य शर्मा ने रजत जबकि लक्ष्य गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप का आयोजन डॉ. तरूण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। विभिन्न स्थानों से 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

चीफ इंस्ट्रक्टर क्योशी परमजीत सिंह मुख्यातिथि थे। उन्होंने पूरे जम्मू-कश्मीर में कराटे को बढ़ावा देने के लिए डॉ. तरुण के प्रयास की सराहना की। यहां रेफरी विकास चाढ़क, अनिल शर्मा, रिंकू शर्मा, रिंकू मेहता, मोहम्मद अमीन डार, तुशांत गुप्ता के अलावा मेडिकल टीम से रजनी गुप्ता और सुगंधा बख्शी मौजूद रहीं। कार्यक्रम शिहान गणेश गुप्ता की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें