फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एडीसी का आदेश, रियासी में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल

Fri, 10 Nov 2023 12:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीरियासी। जिले में अब बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। इस संबंध में एडीसी अब्दुल सत्तार की ओर से वीरवार को आदेश जारी किया गया है। साथ ही पंप संचालकों को भी बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों को तेल देने से मना किया है। वहीं, आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जारी आदेश में जिले के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को कहा गया है कि अगर पंप पर कोई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाने आता है तो उस को पेट्रोल न दें। साथ ही एसएसपी व एआरटीओ को भी आदेश की पालना करवाने व अवहेलना करने वाले वाहन चालकों और पंप संचालकों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि नगर व आसपास के इलाकों में कई दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहनते हैं। इससे हादसों में इजाफा हो रहा है। लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें