जम्मू। ट्रस्टी रणविजय सिंह ने महाशिवरात्रि को लेकर रणबीरेश्वर मंदिर में तैयारियों की समीक्षा की। इसमें सचिव अशोक कुमार शर्मा भी मौजूद थे। इस अवसर रणविजय सिंह ने कहा कि महोत्सव हिंदू कैलेंडर के सबसे शुभ पर्वोंं में से एक है। इसको पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना है। सचिव ने ट्रस्टी को धर्मार्थ ट्रस्ट के दायरे में आने वाले शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर, पुरमंडल, उत्तर वाहिनी, रघुनाथ जी मंदिर, जम्मू, रणबीरेश्वर मंदिर, सुध महादेव, मानतलाई, शिव मंदिर नगरोटा, शिव मंदिर सतवारी आदि सभी शिव मंदिरों में सुरक्षा उपायों, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं सहित आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।