डोडा। डीसी विशेष पॉल महाजन ने सोमवार को अपने कार्यालय में इंजीनियरिंग विभागों के कार्यकारी प्रमुखों के साथ बैठक कर जिले में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
डीसी ने जिले में निर्माणाधीन सड़कों, भवन और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढांचों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इन सभी कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इनमें आने वाली बाधाओं को पंचायती राज संस्थाओं, राजस्व विभाग एवं प्रशासनिक प्रमुखों से परामर्श कर हल किया जाए। डीसी ने अधिकारियों को निविदा, बंटवारा और अब तक की उपलब्धि के विवरण सहित योजनाबद्ध कार्यों की सूची प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। जल शक्ति विभाग को सभी योजनाओं को शीघ्र एवं समय पर पूर्ण करने के लिए ठेकेदारों को प्रेरित कर सभी निविदाओं में अधिकतम प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सभी कार्यों की वास्तविक समय पर निगरानी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बैठक में एसई हाइड्रोलिक्स, एसई पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति, पीडब्ल्यूडी, पीडीडी, आईएंडएफसी, पीएमजीएसवाई और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।