फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साइबर अपराध जांच इकाई ने 95 हजार की रकम लौटाई

Thu, 09 Jan 2025 03:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस की साइबर अपराध जांच इकाई ने शिकायतकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट की गई दो अलग-अलग ऑनलाइन धोखाधड़ी में 95 हजार की राशि वापस कराई है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता राजेश कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी सदोह अबताल जिला सांबा और अनिल कुमार पुत्र गौरी शंकर निवासी कुरेना (उत्तर प्रदेश) वर्तमान में बाड़ी ब्राह्मणा ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज कराई थीं। जालसाजों ने उनसे 25 हजार और 70 हजार की धोखाधड़ी की थी। डीएसपी मुख्यालय की देखरेख में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में साइबर अपराध जांच इकाई की टीम ने उन्नत तकनीक के जरिये शिकायतकर्ताओं को 95 हजार रुपये की राशि वापस दिलाई। एसएसपी सांबा ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है। संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करने को कहा है। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें