फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुचेतगढ़ बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के साथ तांगे की सवारी का आनंद ले रहे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ बॉर्डर पर हफ्ते में चार दिन रिट्रीट सेरेमनी करने पर अब यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। पहले हफ्ते में दो दिन ही रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता था। यहां पहुंचने वाले पर्यटक भारत- पाक सीमा पर स्थित जीरो लाइन को देखने के साथ रिट्रीट सेरेमनी का आनंद लेते हैं। कई पर्यटक यहां पर तांगे की सवारी का आनंद लेते भी देखे जा सकते हैं। दिल्ली से पहुंची पर्यटक वंदना अरोड़ा का कहना है कि वह परिवार के साथ पहले कश्मीर गए थे और बाद में वैष्णो देवी के दर्शन किए। जम्मू में पता चला कि यहा पर भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। वे यहां बॉर्डर देखने के लिए आए हैं। वंदना ने कहा कि यहां पर काफी संख्या में तांगे चलते हैं। तांगे की सवारी करने का अलग ही मजा है। बचपन याद आ गया। पश्चिम बंगाल से पहुंचे पर्यटक देशमुख चार्य न कहा कि भारत-पाक सीमा देखना काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यहां पर रात के समय पर्यटक के ठहरने की भी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें