फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की मेहनत से दसवीं की परीक्षा में फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गवर्नमेंट हाई स्कूल गिद्दड़ा गल्लियां की मुस्कान चजोत्रा ने 10वीं कक्षा में 483 अंक हासिल किए हैं। मुस्कान ने बताया कि उन्होंने बिना ट्यूशन पढ़े घर पर ही पढ़ाई की, जिसमें उनके शिक्षकों ने काफी मदद की। साथ ही घरवालों की तरफ से भी पूरा समर्थन मिला। मुस्कान के पिता दिव्यांग हैं और वह काम नहीं करते ऐसे में घर वालों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। वह आगे चलकर नॉन मेडिकल में पढ़ाई करना चाहती हैं और अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहती हैं। मुस्कान का कहना है कि वह घर की आर्थिक समस्या खत्म करना चाहती हैं, जिसके लिए वह पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें