ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती गांव बदोवाल जो जीरो लाइन के करीब है, वहां के विक्रम कुमार ने 91 प्रतिशत अंक लेकर माता पिता का नाम रोशन किया है। विक्रम ने बताया कि वह भविष्य में आर्मी में आफिसर बनने की ख्वाहिश रखते हैं। वह कहते हैं कि जब भी पाकिस्तान फायरिंग करता है तो हमें घर छोड़ना पड़ता है। इसलिए सेना में जाकर सरहद की रक्षा करना चाहता हूं। माता बबली देवी व पिता बाना राम ने बेटे की सफलता पर खुशी जताई। संवाद