जम्मू। आईबी आरक्षण का लाभ और 43 गांवों को मिल गया है। जम्मू, सांबा व कठुआ के 43 गांवों को आरक्षण की सूची में शामिल करने की सोमवार को अधिसूचना जारी की गई। दिसंबर 2020 में आयोजित मुलाकात कार्यक्रम में एलजी ने इन गांवों को आरक्षण सुविधा के दायरे में लाने का निर्देश दिया था। इस कार्यक्रम में आईबी पर रहने वाले लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गांव को सूची से बाहर रखा गया है, जबकि वे इस दायरे में आते हैं। एलजी के निर्देश पर संबंधित जिला प्रशासन ने सर्वे की कार्रवाई के बाद रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद अधिसूचना जारी की गई।