फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एम्स में अनुसंधान पद्धति कार्यशालाओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एम्स जम्मू भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) नई दिल्ली और राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान (एनआईई) चेन्नई के सहयोग से अनुसंधान पद्धति कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। यह कार्यशालाएं एम्स विजयपुर के मुख्य परिसर में दो बैचों में संचारित होंगी। पहला बैच 4 से 8 मार्च और दूसरा बैच 11 से 15 मार्च तक आयोजित की जा रही हैं। कार्यशालाओं का उद्घाटन संरक्षक एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक और सीईओ प्रोफेसर (डॉ) शक्ति कुमार गुप्ता और एनआईई चेन्नई के निदेशक डॉ. मनोज मुरहेकर ने किया। डॉ. शक्ति गुप्ता ने संस्थान के समर्पण को रेखांकित करते हुए बताया कि संकाय पहले ही 60 से अधिक शोध प्रस्ताव प्रस्तुत कर चुका है। इस मौके पर डीन (अनुसंधान) लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) सुनील कांत, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल, एसोसिएट डीन (अनुसंधान) डॉ. शबाब एल. अंगुराना, आयोजन सचिव डॉ. शौर्य दरबारी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें