फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा कड़ी : आईजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कश्मीर घाटी में त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वीके विर्दी ने कहा कि कार्यक्रम स्थलों की निगरानी के लिए ड्रोन व अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने समारोह के सुरक्षित और सुचारु आयोजन के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल का उद्देश्य खतरों को कम करना और गणतंत्र दिवस के उत्सव के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। पुलिस विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है, ताकि जन सुरक्षा के लिए सर्वोत्तम संभव परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें। आयोजन स्थलों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें