गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को ले कर बैठक करते हुए ड़ीसी रियासी।
- फोटो : REASI
रियासी। जिला प्रशासन की सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाए जाने का फैसला किया गया। डीसी चरणदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि समारोह को पूरी सद्भावना के साथ मनाया जाएगा। इसमें परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। समारोह को भव्य मनाने के लिए सभी विभागों को उनके कार्य सौंपे गए। जिले के तहसील व अन्य उपमंडलों में समारोह होंगे, जिसके लिए निर्देश जारी किए गए। डीसी ने सभी विभागों से कहा कि कार्यों को दर्शाने के लिए समारोह स्थल पर बैनर लगाएं, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने को भी कहा गया। संवाद