रियासी। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस सादगी के साथ मनाया गया, जहां डीसी इंदु कंवल चिब ने तिरंगा फहरा कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इसमें पुलिस के जवानों सहित गर्ल्स और ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ ही डिग्री कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। डीसी ने आए हुए लोगों को संबोधित भी किया सभी को मास्क पहनने की हिदायत दी गई। कार्यक्रम में कोरोना काल में बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीसी राजेंद्र शर्मा, एसएसपी रशिम वजीर, एएसपी सुरजीत कुमार भगत आदि मौजूद रहे।