नई बस्ती में खड्डों को भरते कर्मचारी।
रियासी। नई बस्ती मुख्य चौक के पास सड़क के बीचोबीच पड़े गड्ढों को लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को जल्दबाजी में भरवा दिया। बताया जाता है कि उक्त मार्ग पर दुकानों के सामने दो जगहों पर गड्ढे थे। कई बार इस बारे में विभाग को सूचित किया गया। सोमवार को नई बस्ती वार्ड तीन के स्थानीय युवा पीयूष खजूरिया ने गड्ढों का एक फोटो प्रशासन के ग्रुप में साझा किया। इसके साथ ही पेश आ रही समस्या से अवगत करवाया। ग्रुप में मैसेज आने के साथ ही वार्ड के पूर्व पार्षद वरुण शर्मा ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया और विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। थोड़ी देर के बाद ही लोक निर्माण विभाग के कर्मी मौके पर आए और गड्ढे भरने का काम पूरा किया। संवाद