फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: माता-पिता पूजन व धर्म के प्रसार के लिए निकाली रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। धर्म जागरण समन्वय समाज ने शुक्रवार को देवताओं की रथयात्रा निकाली। राजा मांडलिक, बाबा कालीवीर, सुकराला माता, बाबा कैलखनाथ, बाबा सिद्ध गोरिया, बावा जित्तो, बावा नार सिंह, गुरु गोरखनाथ की प्रतिमाएं रथ में सुसज्जित की गईं। डुग्गर भूमि के देवताओं की रथ यात्रा को मेयर राजिंदर शर्मा और टीम जम्मू के अध्यक्ष जोरावर सिंह जम्वाल ने शिव मंदिर शिव नगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा ऊपरी शिव नगर, सुभाष नगर, रिहाड़ी, शिक्षा बोर्ड रोड, राजपुरा मंगोत्रिया, मुख्य बाजार शक्ति नगर, गुरहा मोड़, बख्शी नगर, महेशपुरा चौक, रेशम घर स्थित बावा कालीवीर के देव स्थान पर संपन्न हुई। रास्ते में लोगों ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और पुष्पांजलि अर्पित कर जम्मू-कश्मीर में शांति व भाईचारे के लिए प्रार्थना की। जोरावर सिंह जम्वाल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य हिंदू समुदाय के बीच गो पूजन, माता-पिता पूजन जैसी आदतों को बढ़ावा देने के अलावा समाज में धर्म का प्रसार करना है। यात्रा का आयोजन धर्म जागरण समन्वय के उत्तर क्षेत्रीय प्रमुख राकेश कुमार और धर्म जागरण समन्वय के संरक्षक डॉ. शिव प्रसाद रैना की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें