आरएस पुरा। श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर बासपुर में शुक्रवार को कलश यात्रा निकालने के साथ भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। बासपुर से निकल गई कलश यात्रा गांव शामका में पहुंची जहां तालाब में कलश भरने के बाद वापस मंदिर में पहुंची। बारिश के बीच श्रद्धालु महादेव के जयकारे लगाते हुए प्रभु का गुणगान करते रहे। कथावाचक अशोक शास्त्री ने मंत्रोंउच्चार के साथ पूजा-अर्चना करने कर कलश स्थापित किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। बताया कि भगवान कृष्ण ने बाल अवस्था में धर्म का उत्थान करने का रास्ता दिखाया। सच्चे मन से उपासना करने पर भगवान अपने भक्तों पर सदैव कृपा बनाए रखते हैं। माैके पर कथा के लिए गठित कमेटी के सदस्य गिरधारी लाल, राम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। संवाद