फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चकरोई में श्रद्धालुओं को प्रभु चरणों से जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में पवन शास्त्री ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया वर्णन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। शांति कुंज चकरोई मार्ग पर स्थित मंदिर में श्रीमद्भागवत करवाई जा रही है। बुधवार को पवन दास शास्त्री ने आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से श्रद्धालुओं को प्रभु चरणों से जोड़ा। कथा स्थल पर पहुंचे संत-महात्माओं ने प्रवचनों के माध्यम से संगत को मंत्रमुग्ध किया। पवन शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत केवल कथा नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने का माध्यम है। भजन-कीर्तन भी किया गया। संतों ने समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कथा के अंत में आरती कर प्रसाद बांटा गया।कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में रमन भाई, महंत बिट्टू, बलवीर शास्त्री, स्वामी उमेशानंद भी कथा के दौरान प्रवचन देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें