आरएस पुरा। गांव चक असलाम में बाबा कलंधर की मजार पर शुक्रवार को सालाना उर्स के दूसरे दिन महफिल-ए कवाल का आयोजन किया गया। कव्वालों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। अकीदतमंदों ने दरगाह पर सजदा कर सबकी सलामती की दुआ की। महफिल-ए कवाल में सुभाष सूफी, अशरफ साबरी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर शुभम, गारा राम, राकेश, विशाल, भारत भूषण, हैप्पी, सुरिंदर, कृष्ण, केशव, पारस, रमण सहित अन्य कमेटी के सभी पदाधिकारी भी मौजूद थे। संगत के लिए लंगर भी लगाया गया। संवाद