सांबा। कस्बे के चीची माता मंदिर में मंगलवार को चैत्र नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। भजन संध्या में डीसी आयुषी सूदन और विधायक चंद्र प्रकाश गंगा भी पहुंचे। मंदिर परिसर में बनाए गए सेल्फी पाॅइंट पर डीसी ने सेल्फी ली। दूर-दराज से भी श्रद्धालु संध्या आरती में पहुंचे। नीरज, नंदनी और रितू ने बताया कि संध्या आरती में बैठकर उन्हें काफी सुकून मिला। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य कपिल महाजन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। लंगर का भी विशेष प्रबंध किया गया है। संवाद