फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरु रविदास की शिक्षाओं पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में दियानी क्षेत्र में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर गुरु रविदास की शिक्षाओं को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। शबद कीर्तन, भजन और प्रवचन का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने गुरु रविदास के जीवन, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेशों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वामी गुरदीप महाराज ने बताया कि गुरु रविदास ने समाज को जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है। इस दाैरान लंगर लगाया गया। माैके पर कांग्रेस नेता यशपाल कुंडल, पूर्व सरपंच प्रदीप ललोत्रा व अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें