सांबा। माैनी अमावस्या पर सांबा स्थित प्राचीन बाबा शिवो देवस्थान पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर बाबा के दरबार में माथा टेकते नजर आए। मंदिर समिति के प्रधान देशराज शर्मा ने बताया कि माैनी अमावस्या के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। साफ-सफाई, पेयजल, कतार व्यवस्था और लंगर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। स्थानीय स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। संवाद