फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी मिलन पर्व : लोक संस्कृति और गीतों से गूंजा सांबा किला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांबा। ऐतिहासिक सांबा किले में सोमवार को लोहड़ी मिलन पर्व पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल सोसायटी ने जिला प्रशासन व जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी जम्मू के सहयोग से किया।विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने मुख्य अतिथि रहे। डीसी सांबा आयुषी सूदन और एसएसपी वरिंदर मन्हास ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। किले के प्रांगण में लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। पूरा वातावरण लोकगीतों, ढोल की थाप और पारंपरिक नृत्यों से गूंज उठा। सलाथिया ने लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। डीसी ने कहा कि लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। एसएसपी ने भी आयोजन की सराहना करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें