फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुंब में पूर्णाहुति के साथ 108 कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नृसिंह धाम शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, रासलीला ने मोहा मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सुंब के श्री नृसिंह धाम शिव मंदिर में आयोजित 108 कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ का शुक्रवार को विधिवत और भव्य समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महायज्ञ में पूर्णाहुति डालकर पुण्य लाभ कमाया। पूरे वातावरण में वेदमंत्रों के उच्चारण और भक्ति भाव से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। श्रद्धालुओं के लिए रासलीला का आयोजन भी किया गया। इसमें श्री कृष्ण की ब्रज लीला के अनुपम और मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किए गए। रासलीला के दौरान फूलों की होली जैसी अलौकिक छटा ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। पूरा परिसर भक्ति व उल्लास से सराबोर हो उठा। यज्ञ समिति की ओर से सीआईएसएफ के वीर जवानों को सम्मानित किया गया। महंत मनोज दास ने यज्ञ को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सीआईएसएफ जवानों व पुलिस प्रशासन के सराहनीय सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के सहयोग से ही इतने बड़े धार्मिक आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें