फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुंब में 108 कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। नृसिंह धाम शिव मंदिर सुंब में चल रहे 108 कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ में शनिवार को छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और हवन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। दूरदराज से आए श्रद्धालु मंदिर परिसर और यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य कमा रहे हैं। महंत मनोज दास ने बताया कि इस महायज्ञ का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और लोक कल्याण की भावना को मजबूत करना है। श्रद्धालुओं की सहभागिता से आयोजन सफल हो रहा है। महिला श्रद्धालु सुनीता देवी ने बताया कि ऐसे पावन आयोजन से मन को शांति मिलती है। पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो रहा है। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन भंडारा लगाया जा रहा है। यज्ञ शाला के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। आयोजकों के अनुसार महायज्ञ का समापन धार्मिक विधिविधान के साथ किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें